20 Apr 2024, 08:44:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सही-गलत जैसा कुछ नहीं था मेरे व महेश के बीच-पेस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2016 11:50AM | Updated Date: Nov 20 2016 2:24PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मुंबई। महेश भूपति के साथ लिएंडर पेस की कोर्ट पर जोरदार जोड़ी थी, लेकिन उसके बाहर दोनों में मतभेद थे। हालांकि, इतने वर्षों बाद पेस मानते हैं कि अब इसकी छानबीन करना बेकार है कि उनके और उनके दोस्त से दुश्मन बने महेश के बीच क्या गड़बड़ हुई। 43 वर्षीय पेस ने कहा, महेश और मैं दो बिल्कुल अलग-अलग तरह व्यक्ति हैं।
 
हम अलग तरह से काम करते हैं, अलग तरह से व्यवसाय करते हैं, अपनी दोस्ती को अलग तरह से निभाते हैं। हम चीजों को अपनी तरह से करने का फैसला लेते हैं। मैं आपको यह नहीं बता सकता कि हम दोनों में कौन सही है और कौन गलत क्योंकि वास्तव में हममें न कोई सही है, न गलत। हम दोनों की अपनी-अपनी शैली है, लेकिन निजी तौर पर हमने जो हासिल किया है, उसके लिए हम एक-दूसरे का सम्मान करते हैं और वह हमारे साथ हमेशा रहेगा।  
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »