29 Mar 2024, 10:44:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मर्रे ने पेरिस मास्टर्स खिताब जीत मनाया नंबर वन का जश्न

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 7 2016 7:05PM | Updated Date: Nov 7 2016 7:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। विश्व के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी बने ब्रिटेन के एंडी मर्रे ने शीर्ष पर पहुंचने का जश्न अमेरिका के जॉन इस्रर को पुरूष एकल फाइनल में 6-3  6-7  6-4 से हराकर यहां पेरिस मास्टर्स खिताब हासिल करके मनाया।
 
सर्बिया के नोवाक जोकोविच को अपदस्थ कर एटीपी रैंंिकग में पहली बार शीर्ष पर पहुंचे मरे ने पेरिस में भी पहली बार खिताब जीता है। इस सत्र में यह मरे की आठवीं खिताबी जीत और करियर में 14वीं मास्टर्स जीत है। इसी के साथ मरे अब वर्ष के आखिरी एटीपी वर्ल्ड टूर फाइनल्स में बतौर शीर्ष वरीय खिलाड़ी उतरेंगे। यह टूर्नामेंट लंदन के ओटू एरिना में 13 से 20 नवंंबर तक खेला जाएगा।
 
तीन बार के ग्रैंड स्लेम चैंपियन मरे ने विश्व के नंबर एक खिलाड़ी बनने के बाद फाइनल मुकाबले में काफी जोश के साथ प्रदर्शन किया और इस्रर को कोई खास मौका नहीं दिया जो दो बार फाइनल में हारने के बाद यहां पहली बार खिताबी जीत के लिये प्रयास कर रहे थे।
 
मर्रे ने जीत के बाद खुशी जताते हुये कहा" मैं अपनी टीम और परिवार को धन्यवाद करना चाहता हूं। मेरे लिए यहां सफर कमाल का रहा जहां मैं रैंंकिग में भी शीर्ष पर पहुंच गया और मैं आपके बिना यह सब नहीं कर सकता था।" इस्रर के खिलाफ अब उनका 8-0 का बेहतरीन रिकार्ड हो गया है।
         
स्काटलैंड के रहने वाले मर्रे के लिए यह वर्ष कमाल का रहा है जहां वह अगस्त में रियो ओलंपिक में दूसरी बार स्वर्ण पदक जीतने वाले खिलाड़ी बने। फ्रेंच ओपन फाइनल हारने के बाद से मरे ने पिछले आठ में से छह टूर्नामेंट जीते हैं। उनके नाम अब कुल 43 खिताब हैं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »