25 Apr 2024, 15:04:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डब्ल्यूटीए फाइनल्स में खेलेंगी सानिया-हिंगिस

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 28 2016 12:44PM | Updated Date: Oct 28 2016 12:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। दुनिया की नंबर एक महिला युगल खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा और उनकी पूर्व जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस वर्ष के आखिरी डब्ल्यूटीए फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट में फिर से एक साथ नजर आएंगी। सानिया-हिंगिस ने साथ में डब्ल्यूटीए फाइनल्स के लिए क्वालिफाई किया था, जिसमें वर्ष की शीर्ष रैंकिंग की खिलाड़ी हिस्सा लेती हैं।
 
दोनों को टूर्नामेंट में दूसरी वरीयता दी गई है। फ्रांस की जोड़ी कैरोलिना गार्सिया और क्रिस्टीना म्लोदेनोविच की जोड़ी को शीर्ष वरीयता दी गई है। भारतीय-स्विस जोड़ी ने अगस्त में रियो ओलिंपिक के दौरान ही अलग होने का फैसला किया था। सानिया और मार्टिना एक साथ जोड़ी बनाकर काफी सफल रही थीं और दोनों ने साथ में 41 मैच जीते और दुनिया की नंबर एक महिला युगल जोड़ी भी बनी। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »