29 Mar 2024, 20:26:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डब्ल्यूटीए रैंकिंग से बाहर हुर्इं मारिया शारापोवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 25 2016 12:12PM | Updated Date: Oct 25 2016 12:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मास्को। टेनिस सुंदरी मारिया शारापोवा को महिला टेनिस संघ (डब्ल्यूटीए) ने अपनी विश्व रैंकिंग से हटा दिया है। डोपिंग की दोषी पाए जाने के बाद प्रतिबंध झेल रहीं शारापोवा पिछले सप्ताह जारी विश्व रैंकिंग में 93वें स्थान पर थीं।
 
शारापोवा पर शुरू में दो वर्ष का बैन लगाया गया था। मगर विश्व की सबसे बड़ी खेल अदालत खेल पंचाट न्यायालय (सीएएस) ने 4 अक्टूबर को उन पर लगा बैन घटाकर 15 महीने का कर दिया।
 
अब शारापोवा अगले साल 26 अप्रैल को सस्पेंशन पूरा कर कोर्ट पर वापसी कर सकेंगी। शारापोवा दिसंबर में फ्रेंच ओपन विजेता स्पेन की गर्बाइन मुगुरुजा के खिलाफ मैड्रिड में एक प्रदर्शनी मैच खेलना है। इस दौरान शारापोवा को कई मेजर टूर्नामेंट से दूर रहना पड़ेगा।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »