20 Apr 2024, 15:02:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

कम हुई टेनिस स्टार मारिया शारापोवा की सजा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 5 2016 12:00PM | Updated Date: Oct 5 2016 12:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। टेनिस स्टार मारिया शारापोवा के लिए राहत की खबर है कि द कोर्ट आॅफ आर्बिट्रेशन आॅफ स्पोर्ट (कैस) ने शारापोवा पर लगे प्रतिबंध की समयसीमा को कम कर दिया है। 
 
शारापोवा के डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद उन पर दो साल का बैन लगाया गया था। कैस ने इस बैन की अवधि को कम कर 15 महीने कर दिया है। रूस टेनिस फेडरेशन के अध्यक्ष शमिल तापीर्शेव के अनुसार शारापोवा अपने 15 महीने के बैन को पूरा करने के बाद अप्रैल 2017 से टेनिस के कोर्ट पर फिर से दिखाई दे सकेंगी। 
 
29 वर्षीय शारापोवा पर इसी साल जनवरी में डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाए जाने के बाद दो साल का बैन लगाया गया था। शारापोवा को डोप टेस्ट से पहले पांच बार प्रतिबंधित दवा के प्रयोग को लेकर चेतावनी दी गई थी। इसके बावजूद वह डोप टेस्ट में पॉजिटिव पाई गर्इं। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »