24 Apr 2024, 03:09:23 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-स्ट्राइकोवा की जोड़ी वुहान ओपन के फाइनल में हारी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2016 1:37PM | Updated Date: Oct 1 2016 1:37PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारतीय स्टार खिलाड़ी सानिया मिर्जा और चेक गणराज्य की उनकी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा को यहां डब्ल्यूटीए वुहान ओपन के फाइनल में बेथानी माटेक सैंड्स और लुसी साफारोवा की जोड़ी से सीधे सेटों में हार का मुंह देखना पड़ा।
 
तीसरी वरीय जोड़ी 2,589,000 डॉलर ईनामी राशि के टूर्नामेंट के फाइनल में अमेरिकी-चेक गणराज्य की पांचवीं वरीय जोड़ी से 1-6 4-6 से हार गई। यह मुकाबला एक घंटे से उपर चला। सानिया ने स्विस खिलाड़ी मार्टिना हिंगिस से जोड़ी तोड़ने के बाद पिछले चार टूर्नामेंट में से तीन में ट्राफी जीती है। 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »