23 Apr 2024, 12:44:45 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-बारबोरा की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2016 12:21PM | Updated Date: Sep 23 2016 12:21PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

टोक्यो। सर्वोच्च विश्व वरीयता प्राप्त युगल टेनिस महिला खिलाड़ी भारत की सानिया मिर्जा ने चेक गणराज्य की अपनी जोड़ीदार बारबोरा स्ट्राइकोवा के साथ पैन पैसिफिक ओपन टेनिस टूर्नमेंट के महिला युगल वर्ग के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। 
 
सानिया-बारबोरा की जोड़ी ने मिसाकी डोई और कुरुमी नारा की जापानी जोड़ी को संघर्षपूर्ण मुकाबले में 6-7 (3), 7-5, 10-8 से हराया। सानिया-बारबोरा को अब क्वार्टर फाइनल में चीन की यिफान शू और जापान की मियू काटो की जोड़ी से भिड़ना है।
 
रियो ओलिंपिक के बाद पहली बार जोड़ी बनाने वाली सानिया-बारबोरा ने हाल ही में वर्ष के आखिरी ग्रैंड स्लैम अमेरिकी ओपन में भी हिस्सा लिया, जहां उन्हें क्वार्टर फाइनल में हारकर बाहर होना पड़ा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »