25 Apr 2024, 03:40:59 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविस कप के अगले मुकाबले में न्यूजीलैंड की मेजबानी करेगा भारत

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 23 2016 12:05PM | Updated Date: Sep 23 2016 12:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारत डेविस कप में एशिया ओसियाना ग्रुप एक का अपना मुकाबला 3 से 5 फरवरी के बीच न्यूजीलैंड के खिलाफ घरेलू सरजमीं पर खेलेगा। भारत ने न्यूजीलैंड को ही 3-2 से हराकर 2015 के सत्र में विश्व ग्रुप प्ले आॅफ में जगह बनाई थी। भारत को पांच बार के चैंपियन स्पेन के हाथों विश्व ग्रुप प्ले आॅफ मुकाबले में 0-5 की करारी हार के कारण वापस एशिया ओसियाना क्षेत्रीय मुकाबलों में लौटना पड़ा।
भारतीय कप्तान आनंद अमृतराज ने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि चोट के कारण बाहर रहने वाले चोटी के खिलाड़ी इस मुकाबले के लिए वापसी करेंगे। 
अमृतराज ने कहा, यह हमारे लिए अच्छा है कि हम स्वदेश में खेलेंगे। उम्मीद है कि युकी भाम्बरी और सोमदेव देववर्मन टीम में वापसी करेंगे। इस बीच पता चला है कि महाराष्ट्र राज्य टेनिस संघ इस मुकाबले की मेजबानी करना चाहता है और वह एआईटीएफ को इस संबंध में पत्र भेजेगा। ऐसी स्थिति में पुणे मैच स्थल होगा। भारत पिछले पांच मुकाबलों में न्यूजीलैंड से नहीं हारा है।
 
भारत ने उसे 2015, 2012, 2004, 2003, 2002 में हराया। इससे पहले उसे तीन अवसरों (1978, 1976 और 1975) में हार झेलनी पड़ी थी। यदि भारत पहले दौर के इस मुकाबले में जीत दर्ज करता है तो उसे दूसरे दौर में उज्बेकिस्तान और कोरिया के बीच होने वाले मुकाबले के विजेता से भिड़ना होगा। यदि उज्बेकिस्तान से मुकाबला होता है तो भारत फिर से स्वदेश में खेलेगा, लेकिन कोरिया के खिलाफ उसे उसकी सरजमीं पर खेलना होगा। यह मुकाबला 7 से 9 अप्रैल के बीच होगा।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »