28 Mar 2024, 17:28:41 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत को रियो ओलिंपिक में मिल सकते हैं दो और पदक

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2016 12:11PM | Updated Date: Sep 15 2016 12:11PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मॉस्को। रूसी हैकिंग ग्रुप फैंसी बीयर्स द्वारा किया गया दावा सही साबित हुआ तो भारत को रियो ओलिंपिक में दो और पदक मिल सकते हैं। वैसे यह काम इतना आसान नहीं होगा और इसके लिए लंबा इंतजार करना होगा। यदि रूसी हैकिंग ग्रुप के दावे सही साबित हुए तो दीपा करमाकर को जिम्नास्टिक्स में और सानिया मिर्जा-रोहन बोपन्ना को टेनिस मिश्रित युगल में कांस्य पदक मिल सकते हैं।
 
रूसी हैकिंग ग्रुप फैंसी बीयर्स ने मंगलवार को दावा किया था कि उसने वर्ल्ड एंटी डोपिंग एजेंसी (वाडा) का डाटाबेस हैक किया है, जिससे पता चला है कि अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स, उनकी बहन वीनस विलियम्स और रियो में स्वर्ण जीतने वाली जिमनास्ट सिमोन बेलिस को प्रतिबंधित ड्रग्स लेने की इजाजत थी। हैकिंग साइट ने दावा किया है कि उसने अमेरिकी एथलीटों से जुड़ी कई फाइलों को हैक किया और इसके बाद इस सनसनीखेज बात का पता चला।
 
तो दीपा और सानिया-बोपन्ना को मिलेगा पदक
अगर फैंसी बीयर्स के दावे सच साबित होते हैं तब रियो का पूरा खेल बदला हुआ सा नजर आता है, क्योंकि स्वर्ण जीतने वाली अमेरिकी जिमनास्ट सिमोन पर वेबसाइट ने जो आरोप लगाए हैं उसके हिसाब से उन पर कब का प्रतिबंध लग जाना चाहिए था। अगर इस संभवना पर नजर डालें तो चौथे नंबर पर आईं भारत की दीपा करमाकर कांस्य पदक विजेता बन सकती हैं।
 
टेनिस के मिश्रित युगल में सानिया और बोपन्ना की जोड़ी चौथे स्थान पर रही थी। उन्हें सेमीफाइनल में वीनस विलियम्स और राजीव राम की अमेरिकी जोड़ी से हार का सामना करना पड़ा था। भारतीय जोड़ी इसके बाद कांस्य पदक का मैच भी हार गई थी। वीनस और राजीव राम ने रजत पदक जीता था।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »