25 Apr 2024, 12:25:39 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नडाल और लोपेज ने खाली डिब्बों को निशाना बनाया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 15 2016 10:08AM | Updated Date: Sep 15 2016 10:10AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। स्पेन की मेहमान टेनिस टीम का कड़ा ट्रेनिंग सत्र बुधवार को डीएलटीए परिसर में जुटे कुछ प्रशंसकों के लिए रोमांचक बन गया, जब रफेल नडाल और मार्क लोपेज ने अपनी सर्विस से गेंद के खाली डिब्बों को निशाना बनाया।
 
सुबह के सत्र में सबसे पहले डेविड फेरर और फेलीसियानो लोपेज कोर्ट पर अभ्यास के लिए उतरे। उनके मैदानी स्ट्रोक, वाली और सर्विस का अभ्यास करने के बाद नडाल आए तथा तेज धूप में अभ्यास शुरू किया। 
 
कुछ भी असमान्य नहीं था और नडाल अपना नियमित अभ्यास कर रहे थे। इसके बाद कप्तान कोंचिता मार्टिनेज नडाल और लोपेज को कोर्ट के एक तरफ ले गई और अपनी सर्विस से गेंद के खाली डिब्बों को निशाना बनाने को कहा।
 
सर्विस कोर्ट के दोनों कोनों पर गेंद के दो डिब्बे रखे गए थे। इसके बाद नडाल और लोपेज ने सर्विस का अभ्यास किया। नडाल ने एक लंबा शॉट मारने के बाद अंतत: खाली डिब्बे को निशाना बनाया। लोपेज इससे पहले ही तीन पर लक्ष्य पर निशाना लगा चुके थे। लोपेज ने इसके बाद एक और बार सही निशाना लगाया और उत्साह में अपने हाथ हवा में उठा लिए।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »