25 Apr 2024, 10:31:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना विलियम्स ने लिखी नारी शक्ति को दर्शाने वाली कविता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 14 2016 2:40PM | Updated Date: Sep 14 2016 2:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्यूयार्क। दिग्गज टेनिस खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने न्यूयार्क फैशन शो के दौरान नारी शक्ति को दर्शाने वाली कविता पढ़ी, जो उन्होंने स्वयं लिखी है। सेरेना ने न्यूयार्क फैशन वीक में सेरेना विलियम्स सिग्नेचर स्टेटमेंट कलेक्शन के दौरान लाउडस्पीकर पर कविता पढ़ी। नारी अपनी निराशा को जीत में बदलती है।
 
अपने दुख को खुशी में। खुद को खारिज किए जाने को स्वीकृति में। अगर कोई उस पर विश्वास नहीं करता तो कोई फर्क नहीं पड़ता। वह खुद पर विश्वास करती है। कोई उसे रोक नहीं सकता। कोई उसे हाथ नहीं लगा सकता। वह महिला है। सेरेना ने बताया, मैंने यह कविता विंबलडन के बाद और ओलिंपिक के दौरान लिखी। मैं सिर्फ नारी को सशक्त करना चाहती थी।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »