29 Mar 2024, 14:49:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वर्ल्ड नंबर 1 जोकोविच को हराकर वावरिंका बने यूएस ओपन चैंपियन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 12 2016 11:04AM | Updated Date: Sep 12 2016 11:05AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

न्‍यूयॉर्क। तीसरी वरीयता प्राप्त स्टेनिस्लास वावरिंका ने वर्ल्ड नंबर वन नोवाक जोकोविच को हराकर उलटफेर करते हुए यूएस ओपन टेनिस चैंपियनशिप में पुरुष एकल खिताब हासिल किया। वावरिंका ने यह मुकाबला 6-7, 6-4, 7-5, 6-3 से जीतते हुए पहली बार यह ग्रैंड स्लैम खिताब हासिल किया। यह उनके कॅरियर का तीसरा ग्रैंड स्लैम ‍खिताब है। वहीं, वर्ल्ड नंबर वन सर्बिया के नोवाक जोकोविच ने फ्रांस के गाएल मोंफिल्स को हराकर यूएस ओपन टेनिस टूर्नामेंट के फाइनल में जगह बनाई थी। 
 
सबसे उम्रदराज चैंपियन बने वावरिंका 
31 वर्षीय वावरिंका इस टूर्नामेंट के इतिहास में पिछले 46 वर्षों में सबसे उम्रदराज चैंपियन बने। इससे पहले 1970 में 35 वर्षीय केन रोजवॉल ने खिताब जीता था। वावरिंका इससे पहले 2014 में ऑस्ट्रेलियन ओपन तथा 2015 में फ्रेंच ओपन खिताब हासिल कर चुके थे।
 
जीत के बाद वावरिंका ने इनको किया याद 
2011 और 2015 के चैंपियन जोकोविच अपने 13वें ग्रैंड स्लैम खिताब और इस वर्ष के तीसरे प्रमुख खिताब की तलाश में थे। लेकिन इस 27 वर्षीय सर्बियाई खिलाड़ी को चौथी बार न्यूयॉर्क में उपविजेता बनकर संतोष करना पड़ा। वावरिंका ने जीत के बाद 9/11 के आतंकी हमले में मरे लोगों को याद किया।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »