23 Apr 2024, 19:34:43 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

टेनिस के 'बैड ब्वॉय' बर्नार्ड टॉमिक पर 6.7 लाख रुपए का जुर्माना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2016 12:28PM | Updated Date: Sep 4 2016 12:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। टेनिस के बैड बॉय कहे जाने वाले आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी बर्नार्ड टॉमिक को अपने व्यवहार के लिए एक बार फिर परेशानी झेलनी पड़ी। इस बार उन पर दर्शकों के बीच किसी पर आपत्तिजनक टिप्पणी करने के लिए 10 हजार अमेरिकी डॉलर (6.7 लाख रुपए) का भारी भरकम जुर्माना लगाया गया है। टॉमिक अपने खराब व्यवहार,  कोर्ट पर कई बार गुस्सा दिखाने के लिए जुर्माना और फटकार झेल चुके हैं।
 
पहले ही राउंड में दुनिया के 72वें नंबर के डामिर जुमुह से हारने के बाद नाराज आॅस्ट्रेलियाई खिलाड़ी को कैमरे पर दर्शकों के बीच किसी के खिलाफ अभद्र भाषा का इस्तेमाल करते देखा गया था। टूर्नामेंट में 17वीं वरीयता प्राप्त टॉमिक की राशि में से अब 10 हजार डॉलर की राशि घटा ली जाएगी।
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »