29 Mar 2024, 21:18:14 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भारत के सौरव घोषाल चाइना ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 4 2016 12:18PM | Updated Date: Sep 4 2016 12:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

शंघाई। भारत के सौरव घोषाल ने दुनिया के आठवें नंबर के खिलाड़ी कोलंंबिया के मिगुल रौद्रिगेज को हराकर पीएसए चाइना ओपन स्क्वॉश के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश कर लिया। घोषाल ने कोलंबियाई प्रतिद्वंद्वी को 11-9, 8-11, 8-11, 11-9, 11-5 से मात दी।
 
पिछले साल उन्होंने बोगोता में इसी प्रतिद्वंद्वी को हराया था। अब गैर वरीयता प्राप्त घोषाल का सामना मिस्र के छठी वरीयता प्राप्त करीम अब्दुल गवाद से होगा। महिला वर्ग में जोशना चिनप्पा ने मिस्र की क्वालिफायर को 8-11, 11-8, 11-4, 11-7 से हराकर अंतिम आठ में जगह बना ली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »