19 Apr 2024, 11:55:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

रोहन बोपन्ना और लिएंडर पेस डेविस कप में फिर साथ-साथ

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Aug 31 2016 2:06PM | Updated Date: Aug 31 2016 2:06PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अखिल भारतीय टेनिस संघ की चयन समिति ने 16 से 18 सितंबर तक स्पेन के खिलाफ होने वाले डेविस कप विश्व ग्रुप प्ले आॅफ मुकाबले के लिए लिएंडर पेस और रोहन बोपन्ना की युगल जोड़ी को बरकरार रखा है। एसपी मिश्रा की अगुआई वाली समिति ने पिछले महीने कोरिया के खिलाफ 4-1 से जीत दर्ज करने वाली टीम में खेलने वाले सभी चार सदस्यों को बरकरार रखा है। एकल में साकेत मेनेनी और रामकुमार रामनाथन भारत की ओर से खेलेंगे।
 
विष्णु वर्धन की जगह प्रजनेश
टीम के रिजर्व सदस्यों में एकमात्र बदलाव करते हुए विष्णु वर्धन की जगह प्रजनेश गुणेश्वरन को टीम में शामिल किया गया है। युवा सुमित नागल रिजर्व खिलाड़ी रहेंगे। मिश्रा ने कहा कि हम स्पेन के खिलाफ खेल रहे हैं और यह प्रयोग का सही समय नहीं है। लिएंडर और रोहन हमारे पास मौजूद सर्वश्रेष्ठ जोड़ी है। आदर्श स्थिति में टीम में तीन एकल खिलाड़ी होने चाहिए थे, लेकिन युकी भांबरी और सोमदेव देववर्मन दोनों के चोटिल होने के कारण अब यह विकल्प खत्म हो गया है।  
 
टीम : साकेत मेनेनी, रामकुमार रामनाथन, रोहन बोपन्ना, लिएंडर पेस। 
रिजर्व खिलाड़ी: प्रजनेश गुणेश्वरन, सुमित नागल।   
गैर खिलाड़ी कप्तान: आनंद अमृतराज।
कोच: जीशान अली।
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »