19 Apr 2024, 19:08:54 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

मां बनने के सवाल पर भड़कीं सानिया ने दिया करारा जवाब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 15 2016 8:34PM | Updated Date: Jul 15 2016 8:34PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने मां बनने के सवाल पर एक सीनियर जर्नलिस्ट की बोलती बंद कर दी। अपनी आत्मकथा 'एस अगेंस्ट ऑड्स' के लॉन्च के मौके पर एक अंग्रेजी न्यूज चैनल पर बातचीत के दौरान सानिया मिर्जा के जवाब के बाद सीनियर जर्नलिस्ट को भी माफी मांगनी पड़ गई।

बुधवार को बॉलीवुड स्टार शाहरुख खान ने सानिया मिर्जा की आत्मकथा लॉन्च की। इसके बाद सानिया एक अंग्रेजी टीवी चैनल से मुखातिब हो रही थीं। इस दौरान उनसे मां बनने का सवाल किया गया, जिसका जवाब सानिया मिर्जा ने बहुत शानदार तरीके से दिया। उनसे सवाल किया गया, इतनी सफलता के बाद सानिया कब सेटेल डाउन होने के बारे में सोच रही हैं, वो दुबई में बसेंगी या किसी और देश में? मां बनने के बारे में सानिया क्या सोच रही हैं? इस किताब में यह सब कुछ नहीं है कि आप परिवार बढ़ाने के बारे में आगे क्या सोच रही हैं?
इसका जवाब देते हुए सानिया ने कहा, 'मुझे लग रहा है कि आप खुश नहीं हैं कि मैंने दुनिया में नंबर एक खिलाड़ी होने के ऊपर मां बनने को तरजीह नहीं दी। लेकिन मैं आपके सवाल का जवाब दूंगी। एक महिला होने के नाते मुझसे हमेशा ही यह सवाल किया जाता है। हर महिला से पहले शादी और फिर मां बनने को लेकर सवाल किया जाता है। दुर्भाग्य की बात है कि हम तब ही सेटेल माने जाते हैं। इससे फर्क नहीं पड़ता कि हमने कितने विम्बलडन जीते हैं या हम वर्ल्ड नंबर वन बने हैं। मैं फैमिली प्लानिंग के बारे में जब भी सोचूंगी आप लोगों को खुद बताऊंगी।'

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »