25 Apr 2024, 13:50:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डोपिंग केस: रियो ओलिंपिक से बाहर हुईं शारापोवा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 11 2016 8:26PM | Updated Date: Jul 11 2016 8:26PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लुसाने। मारिया शारापोवा पर लगे दो साल के प्रतिबंध पर अपना फैसला दो महीने के लिए सितंबर तक टाल दिया है जिससे यह टेनिस सुपरस्टार रियो ओलंपिक से बाहर हो गई है।
     

टेनिस के सबसे बड़े नामों में शामिल रूस की स्टार शारापोवा जनवरी में आस्ट्रेलियाई ओपन के दौरान प्रतिबंधित मेलडोनियम के सेवन की दोषी पाई गई थी जिससे उनकी छवि को नुकसान पहुंचा था। शारापोवा ने इस प्रतिबंध को ‘अनुचित रूप से कड़ा’ करार दिया था और अगर इसे बरकरार रखा जाता है तो उनके करियर का लगभग अंत हो जाएगा।
     

खेल पंचाट ने बयान में कहा, ‘‘मारिया शारापोवा और अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ खेल पंचाट के फैसले को सितंबर 2016 तक टालने के लिए राजी हो गए हैं।’’ खेल पंचाट ने कहा कि फैसला 19 सितंबर तक आने की उम्मीद है। शुरूआत में अपील पर फैसला 18 जुलाई को आने की उम्मीद थी और अगर फैसला अनुकूल आता तो शारापोवा को रियो ओलंपिक में रूस की टेनिस टीम की अगुआई करने की उम्मीद थी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »