25 Apr 2024, 22:37:24 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

दुनिया की नंबर एक चैम्पियन सेरेना और वीनस अगले दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jul 2 2016 4:57PM | Updated Date: Jul 2 2016 6:13PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। दुनिया की नंबर एक और गत चैम्पियन सेरेना विलियम्स ने विम्बलडन टेनिस ग्रैंडस्लैम में हमवतन अमेरिकी क्रिस्टिना मैकहाले को चुनौतीपूर्ण मुकाबले में 6-7 6-2 6-4 से शिकस्त देकर अगले दौर में प्रवेश किया। छह बार की विम्बलडन चैम्पियन सेरेना विम्बलडन में शुरूआती दौर से बाहर होने से बच गईं, अब अंतिम 16 में जगह बनाने के लिए जर्मनी की अनिका बेक से भिड़ेंगी।

उनकी बहन और पांच बार की चैम्पियन वीनस विलियम्स बारिश बाधित मैच के बाद अंतिम 16 में प्रवेश करने में सफल रहीं, उन्होंने रूस की युवा दारिया कासातकिना को 7-5 4-6 10-8 से पराजित किया। अब वह क्वार्टरफाइनल में जगह बनाने के लिए स्पेन की आठवीं वरीय कार्ला सुआरेज नावारो से भिड़ेंगी। 

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »