20 Apr 2024, 05:04:17 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अपने खेल में ही नहीं इस मामले में भी टॉप पर है सानिया मिर्जा

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 21 2016 11:58AM | Updated Date: Jun 21 2016 11:58AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्‍ली। दुनिया की नंबर एक महिला युगल टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा न सिर्फ अपने खेल में टॉप पर हैं बल्कि वह अपनी ड्रेस के मामले में भी खिलाडि़यों की सूची में शीर्ष पर मौजूद हैं। सानिया की खूबसूरती के जितने ज्यादा दीवाने हैं, उससे भी कहीं अधिक उनकी ड्रेस को पसंद किया जाता है और यह बात एक सर्वे में सामने आई है। 

सानिया को एथनिक वियर वर्ग में बेस्ट ड्रेस्ड स्पोर्ट्स सेलिब्रिटी के रूप में 62.9 प्रतिशत वोट मिले। वेबसाइट ने अपने ग्राहकों के लिए ऑनलाइन पोल आयोजित किया था जिसमें कई सर्वे कराए गए। कुर्ती और डेनिम पहने अक्सर नजर आने वाली बैडमिंटन स्टार सायना नेहवाल 18.8 प्रतिशत वोट हासिल कर दूसरे स्थान पर रहीं जबकि स्क्वैश खिलाड़ी दीपिका पल्लीकल को 9.3 प्रतिशत वोट मिले और वह तीसरे स्थान पर रहीं।

भारतीय युगल विशेषज्ञ ज्वाला गुट्टा, अश्विनी पोनप्पा और निशानेबाज हीना सिद्धू का भी नाम सर्वे में शामिल था। वेबसाइट की सह संस्थापक मोनिका गुप्ता ने कहा कि खिलाड़ी नए स्टाइल आइकन हैं। उन्होंने कहा कि खिलाड़ी न सिर्फ पदक तालिका में इजाफा करते हैं बल्कि मैगजीन कवर और रैंप पर भी नजर आते हैं।

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »