20 Apr 2024, 05:25:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बनी सेरेना

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 7 2016 1:10PM | Updated Date: Jun 7 2016 1:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लाॅस एंजीलिस। फ्रेंच ओपन फाइनल में गार्बाइन मुगुरूजा से हारने से दो दिन बाद ही अमेरिकी टेनिस स्टार सेरेना विलियम्स फोर्ब्स मैगजीन के अनुसार मारिया शारापोवा को पछाड़कर दुनिया की सबसे अमीर महिला खिलाड़ी बन गई।
 
सेरेना ने पिछले 12 महीने में 29.9 मिलियन डाॅलर कमाए। रूसी टेनिस स्टार शारापोवा पिछले 11 साल से इस सूची में शीर्ष पर थी। अब तक 21 ग्रैंडस्लैम जीत चुकी सेरेना स्टेफी ग्राफ के ओपन युग के 22 ग्रैंडस्लैम के रिकाॅर्ड से एक खिताब दूर है। उसके कैरियर की ईनामी राशि 77.6 मिलियन डाॅलर हो गई। शारापोवा की कमाई पिछले साल 21.9 मिलियन डाॅलर रही। अमेरिकी मिश्रित मार्शल आर्ट स्टार रोंडा राउसी तीसरे नंबर पर है। 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »