19 Apr 2024, 14:00:44 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना शीर्ष 10 में, रियो ओलंपिक में सीधे प्रवेश

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jun 6 2016 7:19PM | Updated Date: Jun 6 2016 7:19PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस स्टार रोहन बोपन्ना एटीपी युगल रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए जिससे उन्हें रियो ओलंपिक की पुरूष युगल स्पर्धा में सीधे प्रवेश मिल गया।
    

फ्रेंच ओपन में क्वार्टर फाइनल तक पहुंचे बोपन्ना को शीर्ष 10 में प्रवेश के लिये गत चैम्पियन मार्शेलो मेलो और इवान डोडिज के हारने की दुआ करनी थी। मेलो और डोडिज के हारते ही बोपन्ना युगल रैंकिंग में शीर्ष 10 में पहुंच गए।
    

लिएंडर पेस पांच पायदान चढकर 46वें स्थान पर हैं। बोपन्ना को सिर्फ शीर्ष 10 में प्रवेश ही नहीं मिला बल्कि अब उन्हें पुरूष युगल में अपना जोड़ीदार चुनने का भी विकल्प है।
    

भारत के पूरव राजा (103), दिविज शरण (114), साकेत माइनेनी (125) , जीवन नेदुंचेझियान (134) और महेश भूपति (164) अपनी रैंकिंग पर बने हुए हैं।
   

एकल में युकी भांबरी छह पायदान खिसककर 147वें स्थान पर आ गए जबकि साकेत 150वें और रामकुमार रामनाथन 224वें स्थान पर हैं। महिला युगल में सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस शीर्ष पर बनी हुई है। एकल में अंकित रैना 306वें स्थान पर हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »