29 Mar 2024, 20:35:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फ्रेंच ओपन: बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 29 2016 7:18PM | Updated Date: May 29 2016 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया की छठी वरीय जोड़ी ने आज यहां तीन सेट तक चले मुकाबले में मार्कस डेनियल और ब्रायन बेकर को हराकर फ्रेंच ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल के क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई।
     

बोपन्ना और मर्जिया ने पूरे मैच के दौरान एक बार भी सर्विस नहीं गंवाई और न्यूजीलैंड तथा अमेरिका की गैरवरीय जोड़ी के खिलाफ 6-2 6-7 6-1 से जीत दर्ज की। छठी वरीय जोड़ी को पहला सेट जीतने में बिलकुल भी परेशानी नहीं हुई। बोपन्ना और मर्जिया ने दो बार विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी और फिर अपनी सर्विस बचाकर सेट जीता।
     

डेनियल और बेकर ने हालांकि दूसरे सेट में तीन ब्रेक प्वाइंट बचाए और टाईब्रेकर में सेट जीतकर मुकाबला 1-1 से बराबर कर दिया। तीसरे सेट को हालांकि बोपन्ना और मर्जिया ने एकतरफा बना दिया और दो बार डेनियल और बेकर की सर्विस तोड़कर मैच जीत लिया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »