29 Mar 2024, 00:48:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

नडाल, मर्रे मैड्रिड मास्टर्स के तीसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: May 4 2016 8:48PM | Updated Date: May 4 2016 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मैड्रिड। स्पेन के रफेल नडाल ने आंद्रे कुजनेत्सोव को 6-3, 6-3 से हराकर मैड्रिड मास्टर्स टेनिस के तीसरे दौर में प्रवेश कर लिया जबकि एंडी मर्रे ने राडेक स्टीपानेक को 7-6, 3-6, 6-1 से हराया। नडाल का सामना अब अमेरिका के सैम क्वेरी या फ्रांस के लुकास पाउली से होगा। नडाल ने मार्च में मियामी ओपन के बाद से कोई मैच नहीं गंवाया है। उन्होंने मोंटे कार्लो मास्टर्स और बार्सीलोना ओपन खिताब जीते।
 

दूसरी रैंकिंग वाले मर्रे ने 37 बरस के स्टीपानेक को हराया। वहीं जुआन मार्टिन देल पोत्रो ने 14वीं वरीयता प्राप्त डोमिनिक थिएम को मात दी।
गाएल मोंफिल्स ने केविन एंडरसन को 6-4, 6-1 से हराया। वहीं फ्रांस के 10वीं वरीयता प्राप्त रिचर्ड गास्केत ने स्पेन के वाइल्ड कार्डधारी फर्नांडो वर्डास्को को 6-4, 3-6, 6-1 से मात दी। महिला वर्ग में छठी वरीयता प्राप्त रोमानिया की सिमोना हालेप ने इटली की कारिन नाप को 6-1, 6-1 से हराया जबकि स्पेन की कार्ला सुआरेज नवारो ने जर्मनी की सबाइन लिसिकी को 6-3, 6-2 से शिकस्त दी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »