29 Mar 2024, 12:34:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सेरेना इंडियन वेल्स टूर्नामेंट के चौथे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 14 2016 7:16PM | Updated Date: Mar 14 2016 7:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

इंडियन वेल्स। दुनिया की नंबर एक खिलाड़ी सेरेना विलियम्स ने यूलिया पुतिनत्सेवा को 7-6, 6-0 से हराकर इंडियन वेल्स डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के चौथे दौर में प्रवेश कर लिया।
    

दो बार की इंडियन वेल्स चैम्पियन सेरेना यहां 15 साल से खिताब नहीं जीत सकी है। अब उसका सामना कैटरीना बोंडारेंको से होगा जिसने लेसिया सुरेंको को 3-6, 6-4, 7-6 से हराया।
    

अन्य मुकाबलों में दुनिया की तीसरे नंबर की खिलाड़ी एग्निएस्का रेडवांस्का ने रोमानिया की मोनिका निकोलेस्कू को 6-2, 6-1 से मात दी।  पुरूष वर्ग में जापान के केइ निशिकोरि ने कजाखस्तान के मिखाइल कुकुश्किन को 6-3, 6-3 से हराया। वहीं जो विलफ्राइड सोंगा ने अपने हमवतन विंसेंट मिलोट को 7-5, 6-1 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »