20 Apr 2024, 09:07:37 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

डेविस कप के तनावपूर्ण मुकाबले में जोकोविच, मर्रे का उम्दा प्रदर्शन

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Mar 5 2016 5:18PM | Updated Date: Mar 5 2016 5:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। नोवाक जोकोविच और एंडी मर्रे के उम्दा प्रदर्शन के दम पर सर्बिया और गत चैम्पियन ब्रिटेन ने रोमांचक डेविस कप क्वार्टर फाइनल की ओर कदम बढा दिए। दुनिया के नंबर एक खिलाड़ी जोकोविच ने कजाखस्तान के अलेक्जेंडर नेदोयेसोव को 6.1, 6.2, 6.3 से हराया। लेकिन मिखाइल कुकुश्किन ने दुनिया के 23वें नंबर के खिलाड़ी विक्टर ट्रोइकी को 7.5, 6.2, 6.4 से हराकर कजाखस्तान को बराबरी पर पहुंचाया।

सर्बिया का सामना क्वार्टर फाइनल में ब्रिटेन से हो सकता है। मर्रे ने जापान के तारो डेनियल को 6.1, 6 3, 6.1 से मात दी। दूसरे मुकाबले में हालांकि दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी केइ निशिकोरि ने डान इवांस को 6.3, 7.5, 7.6 से हराया। युगल मुकाबला कल होगा। आस्ट्रेलिया और अमेरिका भी 1.1 से बराबरी पर हैं। इस मैच के विजेता का सामना बेल्जियम या क्रोएशिया से होगा। 

 
 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »