24 Apr 2024, 15:01:35 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-हिंगिस के 41 मैच के विजयी अभियान पर रोक लगी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 26 2016 3:00PM | Updated Date: Feb 26 2016 3:00PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

दोहा। भारत की स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी के लगातार 41 मैच के जीत के अभियान में यहां कतर ओपन में रोक लग गई जब दुनिया की इस नंबर एक जोड़ी को महिला युगल के क्वार्टर फाइनल में शिकस्त का सामना करना पड़ा। सानिया और हिंगिस को कल रात हुए मुकाबले में एलेना वेस्नीना और दारिया कसात्किना की रूस की जोड़ी के खिलाफ 2-6 6-4 10-5 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
 
लगातार तीन युगल ग्रैंडस्लैम जीतने वाली भारत और स्विट्जरलैंड की इस जोड़ी को पिछली बार पिछले साल अगस्त में सिनसिनाटी में हार का सामना करना पड़ा था। यहां पिछले दौर में चीन की गैरवरीय जोड़ी के खिलाफ तीन सेट में जीत दर्ज करने वाली दुनिया की नंबर एक जोड़ी एक सेट में दबदबा बनाने के बावजूद जीत दर्ज नहीं कर सकी। सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने इस साल चार खिताब जीते हैं और उनके नाम कुल 13 खिताब दर्ज हैं।
 
 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »