20 Apr 2024, 13:38:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

भूपति-युकी की टीम दिल्ली ओपन फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 19 2016 7:12PM | Updated Date: Feb 19 2016 7:12PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महेश भूपति और युकी भांबरी की जोड़ी ने यहां अपने प्रतिद्वंद्वियों पर आसान जीत से दिल्ली ओपन टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष युगल फाइनल में प्रवेश किया।  बतौर टीम पहली बार साथ खेल रहे भूपति और युकी को चीनी ताइपे के जिम्मी वांग और चीन के जे झांग के खिलाफ 50,000 डालर ईनामी राशि के हार्ड कोर्ट टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में जरा भी पसीना नहीं बहाना पड़ा और उन्होंने डीएलटीए परिसर में 6.1,6.3 से मात दी।

अब फाइनल में उनका सामना भारत की एक अन्य जोड़ी साकेत मायनेनी और सनम सिंह से होगा। चौथे वरीय मायनेनी और सनम ने एक अन्य सेमीफाइनल में फ्लावियो सिपोला और भारत के दिविज शरण की शीर्ष वरीय जोड़ी को 6.3,6.3 से पराजित किया। पुरूष एकल में भी चौथे वरीय मायनेनी ने क्वार्टरफाइनल में चीन के झे लि को 6.4,6.1 से आराम से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।

मायनेनी अब सेमीफाइनल में बेल्जियम के दूसरे वरीय किमेर कोपेजांस से भिड़ेंगे। कोपेजांस ने भारत के वाइल्ड कार्ड से प्रवेश करने वाले प्रजनेश गुणेश्वरन को 6.3,6.2 से मात दी। महिला एकल में भारत की अंकिता राणा सेमीफाइनल में उज्बेकिस्तान की सबिना शारीपोवा से 3.6,4.6 से हार गई। 

  
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »