20 Apr 2024, 17:11:31 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-हिंगिस ने लगातार 40वीं जीत से खिताब जीता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Feb 14 2016 8:48PM | Updated Date: Feb 14 2016 8:48PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

रूस। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विट्जरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस ने अपना स्वर्णिम अभियान जारी रखते हुए आज यहां लगातार 40वीं जीत दर्ज करके सेंट पीटर्सबर्ग लेडीज टूर्नामेंट में महिला युगल का खिताब जीता।

सानिया और हिंगिस की आस्ट्रेलियाई ओपन चैंपियन जोड़ी ने फाइनल में रूस की वेरा दुशेविना और चेक गणराज्य की बारबोरा क्राइसकोवा की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-1 से हराकर इस सत्र का चौथा खिताब अपने नाम किया।

भारत और स्विट्जरलैंड की खिलाड़ी ने चार बार अपनी प्रतिद्वंद्वी जोड़ी की सर्विस तोड़ी और एक बार भी विरोधी टीम को ब्रेक प्वाइंट का मौका नहीं दिया। सानिया और हिंगिस ने इस सत्र में इससे पहले ब्रिस्बेन इंटरनेशनल, सिडनी इंटरनेशनल और आस्ट्रेलियाई ओपन में खिताब जीता था।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »