29 Mar 2024, 19:58:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

विजयी लय का लुत्फ उठाना चाहती हूं, किसी मोड़ पर हारना होगा: सानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 31 2016 9:20PM | Updated Date: Jan 31 2016 9:20PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। आस्ट्रेलियाई ओपन में महिला युगल का खिताब जीतने वाली भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा ने आज कहा कि तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीतकर वह बहुत अच्छा महसूस कर रही है और वह अपनी स्विस साझेदार मार्टिना हिंगिस के साथ अपनी विजयी लय बरकरार रखने की कोशिश करेगी।

सानिया ने यहां पहुंचने के बाद कहा, ‘‘यह काल्पनिक अहसास है। हमने लंबे समय से मैच नहीं गंवाया है और लगातार तीन ग्रैंडस्लैम जीते हैं। इन्हीं सब चीजों के लिये सपने बने होते हैं और मैं वास्तव में उत्साहित हूं। यह साल की शुरूआत का शानदार तरीका है। हम वास्तव में खुश हैं। लगातार तीन ग्रैंडस्लैम के बारे में किसने सोचा था। मैं दो दिन विश्राम करने के बाद फेड कप के लिये थाईलैंड चली जाउंगी।’’

एक अन्य सवाल के जवाब में उन्होंने कहा, ‘‘कुछ भी सुनिश्चित नहीं है। हमें अब भी अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करना होगा और सर्वश्रेष्ठ टेनिस खेलनी होगी।

सौभाग्य से हम इतने महीनों से ऐसा करने में सफल रहे हैं और पूरा साल बेमिसाल रहा। हम इसे जारी रखने की कोशिश कर रहे हैं।

हम जानते हैं कि खेल में हर किसी को हार मिलती है और किसी स्तर पर हमें भी हारना होगा और जब तब हमें हार मिलती है तब तक हम इस विजयी लय का पूरा लुत्फ उठाना चाहते हैं। ’’

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »