20 Apr 2024, 10:35:50 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने जीता साल का पहला ग्रैंड स्लैम खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 29 2016 1:52PM | Updated Date: Jan 29 2016 5:58PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। सानिया और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी पहली बार ऑस्ट्रेलियन ओपन चैंपियन बनी है। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी ने चेक गणराज्य की  आन्द्रिया लावाकोवा और उनकी जोड़ीदार लूसी रादेका को 7-5, 6-3 से हराकर ऑस्ट्रेलियन ओपन का खिताब अपने नाम कर लिया।

सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने एक साथ तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब अपने नाम कर हैट्रिक पूरी कर ली है। सानिया खुद भी मानती हैं कि टेनिस में उनके करियर की दूसरी पारी सपनों जैसी रही है। सानिया-हिंगिस की जोड़ी की WTA सर्किट पर ये लगातार 36वीं जीत है। WTA सर्किट पर लगातार 44 जीत का रिकॉर्ड याना नोवोत्ना और हेलेना सुकोवा के नाम है जो इस जोड़ी का अगला लक्ष्य हो सकता है।

हालांकि पहले सेट में वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी को संघर्ष करना पड़ा और पहले सेट के बाद कंधे की चोट को मालिश से ठीक करवाने की जरूरत भी पड़ी। यही नहीं पहले सेट के दौरान सानिया एक वक्त मार्टिना हिंगिस का हौसला बढ़ाती भी नजर आईं। सानिया मिर्जा का यह छठा ग्रैंड स्लैम खिताब है। पूर्व वर्ल्ड नंबर वन मार्टिना हिंगिस के साथ सानिया का यह तीसरा ग्रैंड स्लैम खिताब है। पिछले साल सानिया-हिंगिस की जोड़ी ने विंबलडन और यूएस ओपन का खिताब अपने नाम किया था।

सानिया ने सबसे पहला ग्रैंड स्लैम खिताब महेश भूपति के साथ 2009 में जीता और फिर भूपति के साथ ही 2012 में फ्रेंच ओपन का खिताब भी जीता। 2014 में सानिया ने ब्राजील के ब्रूनो सोआरेस के साथ यूएस ओपन का खिताब जीता था। सानिया पिछले साल महिला डबल्स में वर्ल्ड नंबर वन खिलाड़ी बनीं। सानिया-हिंगिस की जोड़ी भी वर्ल्ड नंबर वन जोड़ी बनी। पिछले साल सानिया ने हिंगिस के साथ 9 और कुल 10 WTA खिताब जीते। पिछले ही साल उन्हें भारत का सबसे बड़ा राजीव गांधी खेल रत्न पुरस्कार मिला। बीती 26 जनवरी को वो पद्म भूषण ही नवाजी गईं।
 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »