25 Apr 2024, 06:23:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी तीसरे दौर में, भूपति-म्यूलर हारे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 22 2016 8:10PM | Updated Date: Jan 22 2016 8:10PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया ने आस्ट्रेलिया ओपन के पुरूष युगल के प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई जबकि महेश भूपति और उनके जोड़ीदार जाइल्स म्यूलर को दूसरे दौर में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
    

बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी ने तीनों ब्रेक प्वाइंट बचाते हुए लुकास डलूही और जिरी वेस्ली की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-3, 6-2 से हराया। भारत और रोमानिया की चौथी वरीय जोड़ी ने 59 मिनट में मिली जीत के दौरान तीन बार चेक गणराज्य की विरोधी जोड़ी की सर्विस तोड़ी।
    

बोपन्ना और मर्जिया अगले दौर में ट्रीट हुए और मैक्स मिर्नयी से भिड़ेंगे जिन्होंने थामस बेलुची और मार्सेलो डेमोलिनेर की ब्राजील की जोड़ी को 5-7, 7-6, 6-4 से हराया। भूपति और म्यूलर को हालांकि बाब और माइक ब्रायन की तीसरी वरीय जोड़ी के खिलाफ 3-6, 2-6 से शिकस्त झेलनी पड़ी।
    

भूपति और लग्जमबर्ग के उनके जोड़ीदार म्यूलर मैच के दौरान एक भी बे्रक प्वाइंट हासिल नहीं कर पाए। इस जोड़ी को सिर्फ 53 मिनट में शिकस्त का सामना करना पड़ा।
    

इस बीच लिएंडर पेस और मार्टिना हिंगिस का अनास्तासिया पावलियुचेनकोवा और डोमीनिक इंग्लोट की रूस की जोड़ी के खिलाफ मिश्रित युगल मैच बारिश के कारण रद्द करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »