29 Mar 2024, 12:32:21 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ऑस्ट्रेलियन ओपन:नडाल और वीनस हारे, मर्रे और मुगुरूजा दूसरे दौर में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 19 2016 7:51PM | Updated Date: Jan 19 2016 7:51PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। दुनिया के पांचवें नंबर के खिलाड़ी रफेल नडाल और महिला सिंगल्स में आठवें नंबर की वीनस विलियम्स ऑस्ट्रेलियाई ओपन के पहले ही दौर में ही बाहर हो गए।

नडाल को हमवतन फर्नांडो वर्डास्को ने पांच सेट तक चले मैराथन मुकाबले में बाहर का रास्ता दिखाया तो वहीं वीनस को विश्व की 47वें नंबर की खिलाड़ी जोहान्ना कोंटा ने हराया।

नडाल के खिलाफ वर्डास्को ने चार घंटे 41 मिनट तक चले मुकाबले में 7-6, 4-6, 3-6, 7-6, 6-2 से जीत दर्ज की। चौदह बार के ग्रैंडस्लैम चैम्पियन नडाल दूसरी बार किसी ग्रैंडस्लैम के पहले दौर में बाहर हुए हैं।

दूसरी तरफ खराब फॉर्म से जूझ रहीं सात बार की ग्रैंडस्लैम चैम्पियन वीनस की 2016 की शुरुआत खराब रही। उन्हें कोंटा ने सीधे सेटों में 4-6,2-6 से हराया।

अन्य मैचों में ब्रिटेन के एंडी र्मे और गार्बाइन मुगुरूजा दूसरे दौर में पहुंच गए।

र्मे ने जर्मनी के 18 वर्षीय अलेक्जेंडर ज्वेरेव को 6-1, 6-2, 6-3 से हराया। महिला वर्ग में मुगुरूजा ने एस्तोनिया की अनेट कोंतावेट को 6-0, 6-4 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »