23 Apr 2024, 15:30:56 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

पहले मैच में बर्डीच से हारे युकी

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 18 2016 9:37PM | Updated Date: Jan 18 2016 11:44PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

मेलबर्न। भारत के युकी भांबरी आस्ट्रेलियाई ओपन पुरूष एकल वर्ग के पहले ही दौर में दुनिया के छठे नंबर के खिलाड़ी थामस बर्डीच से सीधे सेटों में हारकर बाहर हो गए। अपना 50वां ग्रैेंडस्लैम खेल रहे बर्डीच ने युकी को एक घंटा 45 मिनट तक चले मैच में 7-5, 6-1, 6-2 से हराया।
    

युकी ने आगाज अच्छा किया लेकिन फिर लय खो दी । वह छठी वरीयता प्राप्त बर्डीच के सामने टिक नहीं सके जिन्होंने पहले सेट में सिर्फ एक बार सर्विस गंवाई। युकी की अनुभवहीनता बर्डीच के सामने साफ नजर आई जिन्होंने छह बार उनकी सर्विस तोड़ी।
   

पिछले साल सेमीफाइनल तक पहुंचे बर्डीच ने शुरूआती सर्विस गेम गंवाया लेकिन आखिर में युकी उसके सामने टिक नहीं सके। पहले सेट में डबल फाल्ट उन पर भारी पड़ा। युकी ने मैच में दो ऐस लगाये जबकि बर्डीच ने 13 ऐस लगाये।
     

बर्डीच ड्रा में रोजर फेडरर के क्वार्टर में हैं। उन्होंने मैच में 35 विनर लगाये। अब उनका सामना बोस्निया के मिर्जा बेसिच से होगा। विश्व रैंकिंग में 95वें स्थान पर काबिज युकी पहली बार किसी ग्रैंडस्लैम के मुख्य ड्रा में उतरे थे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »