29 Mar 2024, 11:16:22 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना-मर्जिया की जोड़ी इंटरनेशनल में उप विजेता

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 16 2016 7:45PM | Updated Date: Jan 16 2016 7:45PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

सिडनी। भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी एटीपी एपिया इंटरनेशनल प्रतियोगिता में खिताबी मुकाबले में पराजित हो गयी और उन्हें उपविजेता के खिताब से संतोष करना पडा।
    

रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी को फाइनल मुकाबले में आज यहां गैर-वरीय ब्राजील की ब्रुनो सोरेस और जैमी मुरे की जोड़ी ने सीधे सेटों में एक घंटा और 29 मिनट तक चले मुकाबले में 6-3, 7-6 से हरा दिया।
   

बोपन्ना ने पिछले साल यह खिताब जीता था उस समय कनाडा के डेनियल नेस्टर उनके जोड़ीदार थे। बोपन्ना और मर्जिया की जोड़ी इस साल यह खिताब जीत सकती थी लेकिन बहुत ही कम अंतर से उन्हें हार का सामना करना पड़ा। दूसरे सेट में मुकाबला सुपर टाई ब्रेकर तक चला गया था। बोपन्ना और मर्जिया की इसी जोड़ी को अब आस्टेÑलियाई ओपन में भी खेलना है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »