20 Apr 2024, 05:18:16 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-हिंगिस ने जीता ब्रिसबेन इंटरनेशनल का डबल्स खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 9 2016 7:24PM | Updated Date: Jan 10 2016 12:11AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। महिला डबल्स में दुनिया की नंबर 1 जोड़ी सानिया मिर्ज़ा और मार्टिना हिंगिस ने साल 2016 की शानदार शुरुआत की है। उन्होंने ब्रिसबेन इंटरनेशनल ख़िताब अपने नाम कर लिया है। खिताबी मुकाबले में सानिया और हिंगिस ने एंजेलिक केरबर और आंद्रिया पेटकोविच की जोड़ी को 7-5, 6-1 से हराया।

इस जीत के साथ विश्व नंबर 1 इस जोड़ी ने इसी महीने होने वाले साल के पहले ग्रैंड स्लैम ख़िताब ऑस्ट्रेलियन ओपन की दावेदारी पेश कर दी है। इस जोड़ी की ये लगातार 26वीं जीत है। पिछले साल इस जोड़ी ने 5 ख़िताब अपने नाम किए थे और इस साल भी जीत के साथ हुई इस शुरुआत से उम्मीद है कि साल 2016 पिछले साल से ज्यादा कामयाब होगा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »