24 Apr 2024, 16:08:36 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

वावरिंका पुरूष एकल के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 8 2016 8:03PM | Updated Date: Jan 8 2016 8:03PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। खिताबी हैट्रिक पूरी करने के इरादे से उतरे स्टेनिसलास वावरिंका ने स्पेन के गार्सिया लोपेज पर सीधे सेटों में 6-4, 6-4 की आसान जीत के साथ पुरूष एकल के सेमीफाइनल में जगह बनाई। एक अन्य क्वार्टर फाइनल में तीसरे वरीय बेनाइट पियरे ने सीधे सेटों में इटली के क्वालीफायर थामस फाबियानो को 80 मिनट में 6-4, 7-5 से हराया।
     

दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी स्विट्जरलैंड के वावरिंका अंतिम चार के मुकाबले में कल पियरे से भिडेंगे। वावरिंका ने क्वार्टर फाइनल में पांचवें वरीय लोपेज को सिर्फ 77 मिनट में बाहर का रास्ता दिखाया। वावरिंका ने पहले सेट में 4-4 के स्कोर पर लगातार आठ अंक जीतकर 53 मिनट में पहला सेट 6-4 से अपने नाम किया। शीर्ष वरीय वावरिंका ने दूसरे सेट में भी सातवें गेम में लोपेज की सर्विस तोड़कर आसना जीत दर्ज की।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »