25 Apr 2024, 21:51:46 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वावरिंका चेन्नई ओपन के क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Jan 6 2016 11:40PM | Updated Date: Jan 6 2016 11:40PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चेन्नई। खिताब की हैट्रिक पूरी करने के इरादे से उतरे गत चैम्पियन स्टेन वावरिंका ने चेन्नई ओपन एटीपी टेनिस टूर्नामेंट के पुरूष एकल में रूस के क्वालीफायर आंद्रे रूबलेव को सीधे सेटों में हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। दुनिया के चौथे नंबर के खिलाड़ी वावरिंका ने दूसरे दौर के एकतरफा मुकाबले में सिर्फ 52 मिनट में रूस के खिलाड़ी को 6-3, 6-2 से हराया।
     

इससे पहले भारत के रामकुमार रामनाथन का चेन्नई ओपन में अच्छा प्रदर्शन जारी रहा जब उन्होंने हमवतन एन श्रीराम बालाजी के साथ मिलकर पुरूष युगल में आर्तेम सिताक और मार्कस डेनियल की न्यूजीलैंड की चौथी वरीय जोड़ी को हराकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। भारत की वाइल्ड कार्ड धारक जोड़ी ने पहले दौर में सिताक और मार्कस की न्यूजीलैंड की जोड़ी को 2-6, 7-6, 10-5 से हराया।
     

न्यूजीलैंड की इसी जोड़ी ने पिछले साल डेविस कप एशिया-ओसियाना ग्रुप के दूसरे दौर में रोहन बोपन्ना और साकेत माइनेनी की जोड़ी को हराया था। रामकुमार और बालाजी की जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद जोरदार वापसी की। इस भारतीय जोड़ी ने पहले सेट में दो बार सर्विस गंवाई थी। रामकुमार की सर्विस दूसरे जबकि बालाजी की सर्विस आठवें गेम में टूटी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »