29 Mar 2024, 12:16:11 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

ये हैं 10 करोड़ डाॅलर कमाने वाले पहले पुरूष टेनिस खिलाड़ी...

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 26 2015 2:28PM | Updated Date: Dec 26 2015 10:16PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस। नोवाक जोकोविच और रोजर फेडरर 2016 में टेनिस के इतिहास में 10 करोड़ डाॅलर की कमाई करने वाले पहले पुरूष खिलाड़ी बन सकते हैं। टेनिस के इतिहास में किसी भी खिलाड़ी ने कोर्ट से होने वाली कमाई के मामले में 10 करोड़ डाॅलर का बैरियर नहीं तोड़ा है लेकिन दुनिया के नंबर एक जोकोविच और तीसरे नंबर के फेडरर इस साल यह उपलब्धि हासिल कर सकते हैं।

अब तक 28 साल के जोकोविच इनामी राशि के रूप में नौ करोड़ 40 लाख डाॅलर से कुछ अधिक कमाएं हैं जबकि उनसे छह साल सीनियर फेडरर के नाम पर नौ करोड़ 73 लाख कर इनामी राशि दर्ज है। जनवरी में साल के पहले ग्रैंडस्लैम आॅस्ट्रेलिया ओपन के विजेता को 38 लाख 50 हजार डाॅलर की राशि मिलेगी और फेडरर अगर य टूर्नामेंट जीतते हैं तो 10 करोड़ डाॅलर के आंकड़े को छू लेंगे।

एक साल में सबसे अधिक कमाई का रिकाॅर्ड जोकोविच के नाम दर्ज है जिन्होंने 2015 में इनामी राशि के जरिए दो करोड़ 15 लाख डाॅलर की कमाई की थी और इस दौरान चार में से तीन ग्रैंडस्लैम खिताब जीते।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »