29 Mar 2024, 15:54:52 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युकी, सोमदेव एकल रैंकिंग में दो पायदान खिसके

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Dec 1 2015 1:01PM | Updated Date: Dec 1 2015 1:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। देश के नंबर एक टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ताजा एटीपी रैंकिंग में दो पायदान खिसककर 93वें स्थान पर आ गए जबकि सोमदेव देववर्मन भी दो पायदान नीचे 181वें स्थान पर खिसक गए हैं। साकेत माइनेनी 171वें स्थान पर बने हुए हैं। रामकुमार रामनाथन 13 पायदान चढकर 260वें स्थान पर आ गए।

युगल वर्ग में रोहन बोपन्ना नौवें स्थान पर बने हुए हैं। लिएंडर पेस 41वें और पूरव राजा 93वें स्थान पर हैं। डब्ल्यूटीए युगल रैंकिंग में सानिया मिर्जा शीर्ष पर बनी हुई है। स्विटजरलैंड की उनकी जोड़ीदार मार्तिना हिंगिस भी 11355 अंक लेकर शीर्ष पर है। एकल में अंकिता रैना 255वें स्थान पर है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »