26 Apr 2024, 01:30:01 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

अनिल खन्ना को दोबारा एशियाई टेनिस महासंघ का प्रमुख चुना गया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 28 2015 6:56PM | Updated Date: Nov 28 2015 6:56PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। अंतरराष्ट्रीय टेनिस महासंघ (आईटीएफ) के हाल में उपाध्यक्ष चुने गए अनिल खन्ना को एक बार फिर चार साल के लिए एशियाई टेनिस महासंघ (एटीएफ) का अध्यक्ष चुन लिया गया। कोलंबो में एटीएफ की वार्षिक आम बैठक में खन्ना को सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद पर दोबारा चुना गया।

 

खन्ना अखिल भारतीय टेनिस महासंघ (एआईटीए) के भी प्रमुख हैं। रैंडी विलानुएवा को एशियाई महासंघ का कोषाध्यक्ष चुना गया जबकि कुवैत के शेख अहमद अल सबाह को मानद आजीवन अध्यक्ष बनाया गया। कतर के नसीर अल घनीम अल खेलाफी को नया चेयरमैन चुना गया।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »