19 Apr 2024, 09:01:06 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

2015 की उपलब्धियों को बेहतर करना मुश्किल: सानिया

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 20 2015 4:22PM | Updated Date: Nov 20 2015 4:22PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

हैदराबाद। स्टार टेनिस खिलाड़ी सानिया मिर्जा ने कहा कि 2015 से बेहतर वर्ष होना मुश्किल हैं लेकिन वह कम से कम इस सत्र की उपलब्धियों की बराबरी करने के लिए कड़ी मेहनत करेंगी जिसमें उन्होंने दो ग्रैंडस्लैम खिताब जीते और साथ ही व्यक्तिगत युगल रैंकिंग में दुनिया की नंबर एक बनी। सानिया ने यहां कहा अगले साल, अगर इससे बेहतर नहीं कर पाए तो उम्मीद करते हैं कि हमने जो किया उसकी बराबरी कर पाएंगे।

 

इससे बेहतर साल होना मुश्किल है। लेकिन क्या पता हम (युगल जोड़ीदार मार्टिना हिंगिस के साथ मिलकर) एक साथ क्या कर सकते हैं। एक और ग्रैंडस्लैम जीतना शानदार होगा। सानिया ने 2015 में दो ग्रैंडस्लैम और हिंगिस के साथ आठ अन्य खिताब भी जीते। उन्होंने कहा यह साल ही नहीं मेरा पूरा करियर शानदार रहा है।

 

पिछले कुछ साल बेहतरीन रहे। एक साल में हमने कोर्ट पर दबदबा बनाए रखा। काफी चीजें हुई। यह काफी अच्छा है। यह कई वर्षों का योगदान है। सानिया ने कहा कि उन्होंने और उनकी जोड़ी स्विट्जरलैंड की महान खिलाड़ी हिंगिस ने जो प्रयास किए उससे उन्हें सफलता मिली।

 
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »