20 Apr 2024, 21:48:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

बोपन्ना और मर्जिया हार के बाद ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 19 2015 7:18PM | Updated Date: Nov 19 2015 7:18PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

लंदन। पहले ही सेमीफाइनल में जगह बना चुकी रोहन बोपन्ना और फ्लोरिन मर्जिया की जोड़ी फैबियो फोगनिनी और सिमोन बोलेली की इतालवी जोड़ी से हारने के कारण एटीपी टूर फाइनल्स टेनिस टूर्नामेंट ऐस.स्मिथ ग्रुप में दूसरे स्थान पर रहे।


भारत और रोमानिया की आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने पहला सेट गंवाने के बाद अच्छी वापसी की लेकिन आखिर में उन्हें पांचवीं वरीय जोड़ी से 4-6 6-1 5-10 से हार झेलनी पड़ी।


वे सुपर टाईब्रेकर में एक समय 0-3 से पीछे चल रहे थे। इतालवी जोड़ी ने इसके बाद भी अपनी बढ़त बनाये रखकर मैच अपने नाम किया। फोगनिनी और बोलेली की जोड़ी ग्रुप में शीर्ष पर रही। दिलचस्प बात यह है कि बोपन्ना और मर्जिया ने अपनी प्रतिद्वंद्वी टीम से छह अंक अधिक जीते लेकिन इसके बावजूद उन्हें हार का सामना करना पड़ा।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »