28 Mar 2024, 14:28:34 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

बोपन्ना-मर्जिया पेरिस मास्टर्स के युगल क्वार्टर फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 5 2015 7:50PM | Updated Date: Nov 5 2015 7:50PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पेरिस।  भारत के रोहन बोपन्ना और रोमानिया के उनके जोड़ीदार फ्लोरिन मर्जिया ने कोलंबिया के जुआन सेबेस्टियन काबेल और राबर्ट फराह की जोड़ी को कड़े मुकाबले में हराकर आज यहां पेरिस मास्टर्स टेनिस टूर्नामेंट के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया।


बोपन्ना और मर्जिया ने एक घंटे 33 मिनट तक चला दूसरे दौर का यह मैच 6-7 6-4 10-5 से जीता। इस आठवीं वरीयता प्राप्त जोड़ी ने सुपर टाईब्रेक में जीत दर्ज करके अंतिम आठ में जगह बनायी। बोपन्ना और मर्जिया ने सर्विस में गलतियां की। इन दोनों ने मैच में छह डबल फाल्ट किये। उन्हें ब्रेक प्वाइंट लेने के छह मौके मिले जिसमें तीन में वे सफल रहे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »