20 Apr 2024, 15:37:48 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युकी भांबरी ने जीता सत्र का दूसरा खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Nov 1 2015 8:01PM | Updated Date: Nov 1 2015 8:01PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

पुणे। युकी भांबरी ने सीधे सेटों में आज यहां दूसरे वरीय येवगेनी डानस्काय को 6-2, 7-6 से हराकर 50000 डालर इनामी केपीआईटी एमएसएलटीए चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट का खिताब जीत लिया।

दुनिया के 105वें नंबर के खिलाड़ी युकी ने आज शानदार सर्विस की और इस दौरान अपनी सर्विस पर सिर्फ दो अंक गंवाकर पहला सेट आसानी से जीता और खिताबी मुकाबले अपने नाम करने की मजबूत नींव रखी।

डानस्काय ने काफी गलतियां की जिसका युकी ने पूरा फायदा उठाया। युकी को इस जीत से 80 अंक मिले और उनका शीर्ष 100 में जगह बनाना लगभग तय है जहां वह कई हफ्तों तक रहेंगे।

युकी ने पिछले तीन महीने में प्रभावी प्रदर्शन किया है। इस दौरान उन्होेंने शंघाई में खिताब जीता और ताईवान टूर्नामेंट के उप विजेता रहे। इसके अलावा वह ताशकंद और वैंकुवर टूर्नामेंट में सेमीफाइनल में पहुंचने में सफल रहे।

यह युकी का करियर का पांचवां चैलेंजर खिताब है। उन्होंने अपने करियर में पहली बार एक सत्र में दो चैलेंजर खिताब जीते हैं। इससे पहले 2012, 2013 और 2014 में भी उन्होेंने एक एक चैलेंजर खिताब जीता था।

युकी अब थाईलैंड में 125000 डालर इनामी हुआ हिन ओपन में खेलेंगे जहां उन्हें तीसरी वरीयता दी गई है। वह अपने अभियान की शुरूआत जापान के युइची सुगिता के खिलाफ करेंगे।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »