19 Apr 2024, 18:34:04 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

वुहान ओपनः सानिया-हिंगिस ने जीता आठवां का खिताब

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2015 3:05PM | Updated Date: Oct 3 2015 3:05PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारत की सानिया मिर्ज़ा और स्विट्ज़रलैंड की मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल वर्ग फाइनल जीत लिया है।

सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस की जोड़ी ने रोमानिया की इरिना कैमिलिया बेगू और मोनिका निकूलेस्को की जोड़ी को सीधे सेटों में 6-2, 6-3 से हराया। इससे पहले सेमीफाइनल में सानिया-मार्टिना की जोड़ी ने चीन और ताइपे की हाओ चिंग चान और युंग जेन जान की जोड़ी को सिर्फ 53 मिनटों में हरा दिया।

हाल ही में साल के अंतिम ग्रैंडस्लैम यूएस ओपन का खिताब जीतने वाली भारतीय-स्विस जोड़ी को जीत हासिल करने में ज्यादा संघर्ष नहीं करना पड़ा और उन्होंने बड़ी ही आसानी से मैच जीत लिया। इस जोड़ी ने लगातार 13 मैच जीतने का रिकॉर्ड भी बना दिया। ऐस करने वाली सानिया पहली इंडियन टेनिस स्टार हैं। खास बात यह है कि इन 13 मैचों में इस शीर्ष वरीय जोड़ी ने एक भी सेट नहीं गंवाया है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »