29 Mar 2024, 05:20:27 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

सानिया और हिंगिस वुहान ओपन के फाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 3 2015 12:21AM | Updated Date: Oct 3 2015 12:21AM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

चीन। भारत की सानिया मिर्जा और उनकी जोड़ीदार स्विट्जरलैंड की मार्टिना हिंगिस ने आज यहां वुहान ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के फाइनल में जगह बनाई जहां उनकी नजरें एक साथ सातवें खिताब पर टिकी हैं।
    

भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीय जोड़ी ने सेमीफाइनल में सिर्फ 53 मिनट में हाओ चिंग चान और युंग जान चान की चीनी ताइपै की चौथी वरीय जोड़ी को 6-2, 6-1 से हराया।
    

एकतरफा मुकाबले में सानिया और हिंगिस की जोड़ी ने 88 में से 53 अंक जीते और 10 में से पांच ब्रेक प्वाइंट का फायदा उठाया। फाइनल में सानिया और हिंगिस का सामना ईरीना कामेलिया बेगु और मोनिका निकुलेस्कू की रोमानिया की गैर वरीय जोड़ी से होगा। कामेलिया बेगु और मोनिका ने आंद्रिया हलावाकोवा और लुसी हरादेका की चेक गणराज्य की जोड़ी को 6-4, 1-6, 10-8 से हराया।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »