25 Apr 2024, 20:00:18 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

सानिया-हिंगिस वुहान ओपन के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Oct 1 2015 6:33PM | Updated Date: Oct 1 2015 6:33PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

वुहान। भारतीय टेनिस स्टार सानिया मिर्जा और स्विटजरलैंड की मार्तिना हिंगिस की जोड़ी वुहान ओपन डब्ल्यूटीए टूर्नामेंट के सेमीफाइनल में पहुंच गई।
    

शीर्ष वरीयता प्राप्त सानिया और हिंगिस ने पांचवीं वरीयता प्राप्त अमेरिका की राकेल कोप्स जोंस और एबीगेल स्पीयर्स को 6-2, 6-2 से मात दी। दूसरे दौर में उन्होंने क्लाउडिया जांस इग्नासिक और अनास्तासिया रोडियोनोवा को 6-3, 6-2 से हराया था जबकि पहले दौर में उन्हें बाय मिला था। सानिया और हिंगिस ने इस साल विम्बलडन और अमेरिकी ओपन खिताब जीते हैं।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »