20 Apr 2024, 00:52:55 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप पांच अक्तूबर से

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 30 2015 6:42PM | Updated Date: Sep 30 2015 6:42PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। गत पुरूष एकल चैम्पियन विष्णु वर्धन और महिला एकल चैम्पियन प्रेरणा भांबरी पांच अक्तूबर से यहां शुरू हो रहे 21वें फेनेस्टा ओपन राष्ट्रीय टेनिस चैम्पियनशिप में अपने खिताब का का बचाव करने के इरादे से उतरेंगे। पुरूष एकल वर्ग में शीर्ष पांच खिलाड़ी विष्णु वर्धन, मोहित मयूर जयप्रकाश, वीएम रंजीत, अंवित बेंद्रे और शेख अब्दुल्ला खिताब के लिए चुनौती पेश करेंगे।

 

महिला एकल वर्ग में रिषिका सुनकारा, धु्रति वेणुगोपाल, प्रेरणा, सौजन्या बाविसेती और स्नेहा देवी रेड्डी शीर्ष पांच वरीय खिलाड़ी होंगी। इस मैच में पुरूष और महिला वर्ग के विजेता को फरवरी 2016 में होने वाले दिल्ली ओपन टूर्नामेंट के लिए वाइल्ड कार्ड मिलेगा जबकि अंडर 18 लड़कों और लड़कियों के वर्ग के विजेताओं को क्वालीफायर के लिए वाइल्ड कार्ड मिलेगा। अंडर 16 लड़के और लड़कियों के वर्ग के विजेताओं को अप्रैल 2016 में होने वाली एशियाई जूनियर चैम्पियनशिप के मुख्य ड्रा में वाइल्ड कार्ड मिलेगा।

 

 

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »