25 Apr 2024, 14:58:53 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport

युकी शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब, सोमदेव फिसले

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 28 2015 4:28PM | Updated Date: Sep 28 2015 4:28PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

नई दिल्ली। भारतीय टेनिस खिलाड़ी युकी भांबरी ने काओसियुंग एटीपी चैलेंजर टूर्नामेंट में उप विजेता रहने के कारण एटीपी की ताजा विश्व रैंकिंग में 21 पायदान की लंबी छलांग लगाई जिससे वह अपने कॅरियर में पहली बार शीर्ष 100 में शामिल होने के करीब पहुंच गए हैं।

आज जारी विश्व रैंकिंग में युकी पुरूष एकल में 104वें स्थान पर काबिज हैं जाने उनके कॅरियर की सर्वश्रेष्ठ रैंकिंग हैं। वह पहले की तरह भारत के नंबर एक खिलाड़ी बने हुए हैं और सोमदेव देववर्मन की रैंकिंग में लगातार गिरावट के कारण उनका आगे भी भारतीय खिलाड़ियों में शीर्ष पर बने रहना तय है।

युकी ताइवान में खेली गई प्रतियोगिता के फाइनल में कोरिया के हियोन चुआंग से 5-7, 4-6 से हार गए थे लेकिन फाइनल में पहुंचने के कारण उन्हें 75 अंक मिले जिससे उनकी रैंकिंग में सुधार हुआ। टूर्नामेंट के दौरान विश्व में 40वें नंबर के खिलाड़ी चेक गणराज्य के जिरी वेस्ली को हराने वाले युकी के अब कुल 516 अंक हैं।

सोमदेव हालांकि पांच पायदान नीचे 171वें स्थान पर खिसक गए हैं। इन दोनों के अलावा साकेत मयनेनी (एक पायदान चढ़कर 198) शीर्ष 200 में शामिल तीसरे भारतीय खिलाड़ी हैं। उनके बाद रामकुमार रामनाथन (218) और सनम सिंह (304) का नंबर आता है। सनम सिंह ने 25 स्थान की छलांग लगायी है।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »