25 Apr 2024, 11:43:19 के समाचार About us Android App Advertisement Contact us app facebook twitter android
Sport » Tennis

सानिया और हिंगिस ग्वांग्झू ओपन के सेमीफाइनल में

By Dabangdunia News Service | Publish Date: Sep 24 2015 9:47PM | Updated Date: Sep 24 2015 9:47PM
  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

ग्वांग्झू। सानिया मिर्जा और मार्टिना हिंगिस ने आज यहां सीधे सेटों में जीत दर्ज करके ग्वांग्झू ओपन टेनिस टूर्नामेंट के महिला युगल के सेमीफाइनल में प्रवेश किया।


भारत और स्विट्जरलैंड की शीर्ष वरीयता प्राप्त जोड़ी ने क्वार्टर फाइनल में जर्मनी की अन्ना लेना फ्रीडसम और रोमानिया की मोनिका निकोलेस्कू को 6-2, 6-3 से हराया। ग्वांग्झू अंतरराष्ट्रीय टेनिस सेंटर में खेला गया यह मैच एक घंटे पांच मिनट तक चला।


हाल में यूएस ओपन का युगल खिताब जीतने वाली सानिया और मार्टिना इस 226,750 डालर इनामी हार्डकोर्ट प्रतियोगिता के सेमीफाइनल में इस्राइल की जुलिया ग्लूशको और स्वीडन की रेबेका पीटरसन से भिड़ेंगी।

  • facebook
  • twitter
  • googleplus
  • linkedin

More News »